॥ सूक्ष्म और विस्तार ॥ · सद्विचार
सद्विचार ६१–७०
॥ ६१ ॥
हराम (भ्रष्टाचार) की कमाई,
खाने वालों के यहां हरामी ही होते हैं,
इसके बाद भी नहीं मानते।
॥ ६२ ॥
सबसे बड़ा धर्म है कमजोर व दीन दुखियों की,
आवाज उठाना इनकी आवाज वही उठा सकता है,
जो सत्य बोलता है सत्य सुनता है और जो समय
आने पर सत्य सिद्ध कर सके।
॥ ६३ ॥
संसार का सबसे प्रथम व प्रभावशाली यज्ञ है,
(साहित्य सर्जन) जिसमें भूत से प्रेरणा लेकर,
वर्तमान में संतुलन बनाया गया हो तो भविष्य में,
उस कृति की दसों दिशाओं में कीर्ति फैलेगी-, हां,
वर्तमान में जरूर उसके विरोध में सबसे अधिक,
लोग उठ के खड़े हो जाएंगे खासकर राजयोग व
राज्य आश्रित व्यक्ति क्योंकि यह कभी नहीं चाहते,
कि कोई हमसे ज्यादा प्रभावशाली व सम्मानीय
व्यक्ति इस धरा पर ज्यादा दिनों तक निर्विवाद रहे।
॥ ६४ ॥
ज्ञान कहता कम है करके ज्यादा दिखाता है,
विद्वान करता स्वयं कम है कहता अधिक है,
लेकिन कहता ऐसा है संसार का कोई भी समय
मापयंत्र सेकंड के हजार वें हिस्से से भी कम
समय का अन्तर नहीं ले सकता है।
॥ ६५ ॥
शारीरिक क्षमता से अधिक थके हुए व्यक्ति को तो,
स्वप्न भी प्रसन्नचित्त हो के नहीं सोने देते,
और मन से भी थका हुआ हो तो,
उसकी दुर्दशा की कल्पना करना मुश्किल है।
॥ ६६ ॥
सत्य से साक्षात्कार करने वाला व्यक्ति,
सत्य का वर्णन नहीं कर सकता,
जिस तरह ईश्वर का भक्त ईश्वर को देख ले,
फिर उसके क्रियाकलापों की झांकी व्यक्त नहीं
कर सकता, इसी तरह सत्य का हाल है इसलिए,
प्रथम इसे कल्पना से महसूस करो।
॥ ६७ ॥
बड़ा परिवार बहुत ही अच्छे तरीके से सुख और दुख में सामान्जस्य बनाकर रह लेता है, बड़े परिवार का मतलब यह नहीं है कि हर साल कैलेंडर से छापते रहो बल्कि आपका सोच ऐसा होना चाहिए कि जिसमें समरस हो, समता, ममता, मूलक हो जाए समस्त ब्रह्मांड जिस में समा जाए।
॥ ६८ ॥
सफल प्रजातंत्र का आधार,
भावना पर नहीं, बुनियादी समस्याओं के,
निराकरण पर निर्भर करता है।
॥ ६९ ॥
ईश्वर ने व्यक्ति का साथ कभी नहीं छोड़ा,
बल्कि व्यक्ति ने ही उसको पुकारना छोड़ दिया है,
जब स्वयं का पुत्र भी बिना बुलाए नहीं आता,
तो बताओ वह अनंत जीवात्माओं का स्वामी,
बिना बुलाए कैसे आ जाएं।
॥ ७० ॥
संसार में अभी तक ऐसा व्यक्ति ना हुआ है,
ना होगा जिसका समय खराब ना आया हो,
इसलिए बुरे वक्त से कभी नहीं घबराना चाहिए।
— प्रकाश चन्द्र सेठ