॥ सूक्ष्म और विस्तार ॥ · सद्विचार
सद्विचार ७१–८०
॥ ७१ ॥
वंदना- भजन वैभव के जीवन से
विरक्ति दिलाता है।
॥ ७२ ॥
जिस राष्ट्र के नागरिक,
डरें हुए हो वह एक निर्भय,
और समृद्धिशाली राष्ट्र का,
निर्माण नहीं कर सकते हैं।
॥ ७३ ॥
पुरस्कार की राशि इतनी अधिक,
नहीं होनी चाहिए कि वह,
पारितोषिक बन जाए।
॥ ७४ ॥
तर्क बुद्धि वाले अमृत में भी
अवगुण निकाल देते हैं,
विवेक बुद्धि वाले
बिष में भी गुण निकाल देते हैं।
॥ ७५ ॥
सेवा में नीच व्यक्ति का विष्ठा भी,
साफ करना पड़े तो जीवन कमतर है,
गुलामी में स्वयं के पिता का भी,
रतन तोलना पड़े तो भी जीवन बेकार है।
॥ ७६ ॥
विश्व के जिस राष्ट्र (समाज) को जागरूक,
और आत्मनिर्भर बनाना हो तो उस राष्ट्र के,
सबसे कमजोर व्यक्ति को जागरूक और
आत्मनिर्भर बना दो, राष्ट्र स्वतः ही
शक्तिशाली व आत्मनिर्भर हो जाएगा।
॥ ७७ ॥
पाचन क्षमता से अधिक अन्न खाने से
आयु घटती है -
गलत तरीके से पैसा कमाने से
कीर्ति गिरती है- और,
आत्मरक्षा से अधिक बल (भय) दिखाने से
बहुत जल्द वंश का नाश होता है-
यानी घटता--------- जाता है।
॥ ७८ ॥
विश्व में कुछ अलग हटके करके दिखाना
चाहते हो तो, वृद्धों के आशीर्वाद लो, सलाह नहीं।
॥ ७९ ॥
राक्षस को भी संतान प्यारी होती है, समाज
और संसार को सुधारने का यह एक धनात्मक
पहलू है, इसलिए ऐसे नियम बनाने चाहिए जिससे
संतान चरित्रवान होती है, बुरे से बुरा आदमी भी
अपने यहां अच्छी संतान चाहता है।
॥ ८० ॥
निकम्मे व शौर्यहीन व्यक्ति को जब राज सिंहासन
मिल जाता है तो उसके चेहरे पर गुर्राहट ऐसी आ
जाती है जैसे भेड़िया को सिंह का मांस मिल गया हो।
— प्रकाश चन्द्र सेठ