॥ सूक्ष्म और विस्तार ॥ · सद्विचार
सद्विचार ५१–६०
॥ ५१ ॥
संपूर्ण समस्याओं का समाधान,
घर पर ही होता है,
व्यक्ति बाहर तो व्यर्थ ही,
समय खराब करता है।
॥ ५२ ॥
आम नागरिक को नीच नागरिक के,
मुकाबले काफी देर से सफलता मिलती है,
लेकिन ठहरती भी वैसी ही है।
॥ ५३ ॥
भाग्य हीन व्यक्ति की,
कर्म फल की रेखाएं,
शस्त्र से नहीं,
शास्त्र से बदल जाती है।
॥ ५४ ॥
शस्त्र अगर गलत चल जाए तो,
एक व्यक्ति ही मरेगा (कम क्षति होगी )
लेकिन अगर शास्त्र का गलत प्रयोग,
हो गया तो, सैकड़ों वर्ष तक,
अपूरणीय त्रासदी भोगना पड़ेगी।
॥ ५५ ॥
शस्त्र हर कोई चला सकता है-
शब्द हर कोई नहीं चला सकता है-
शस्त्र व्यक्ति को मारता है-
शब्द बुराई को मारता है-
व्यक्ति जिंदा बचा ले जाता है।
॥ ५६ ॥
किसी का अगर अपमान करना हो,
तो, सबसे अच्छा तरीका है,
उससे अच्छे कार्य करने लगो।
॥ ५७ ॥
काम कुछ ऐसा करो कि, दूसरों को आराम मिले।
दूसरों में भी सबसे कमजोर व, निर्बल दीन दुखियों को।
क्योंकि संपन्न को तो, सैकड़ो विकल्प होते हैं।
॥ ५८ ॥
कहते हैं बुद्धिमान वह है जो,
दूसरों के अनुभवों से सीखे,
अगर ठोकर खाकर सीखे ,
तो क्या बात हुई।
॥ ५९ ॥
अपराधी को खत्म करने से,
अपराध खत्म नहीं होता,
अभिमानी को मरे हजारों साल हो गए,
परन्तु अभिमान अभी तक नहीं मरा।
॥ ६० ॥
विश्व के इतिहास में अगर अपना
नाम लिखाना है, तो, अपने पद का
दुरुपयोग ना करो, एवं, सबसे कमजोर को
संरक्षित करो, व सबसे निर्मल को ढूंढ डालो।
— प्रकाश चन्द्र सेठ