॥ सूक्ष्म और विस्तार ॥ · लेख
राजा
मनुष्य के तीन राजा होते हैं, शरीर और सम्पत्ति का तामस राजा कहलाता है, स्वास्थ्य और बुद्धि का राजस राजा कहलाता है, जीव और मोक्ष का सात्विक राजा कहलाता है।
राजस राजा और सात्विक राजा स्थाई हैं, तामस राजा के लिए जरूर मारा मारी होती है, व राजा बनने के लिए हर हथकंडा अपनाया जाता है।
मनुष्य का शरीर राजस प्रवृत्ति का स्थाई घर है इसलिए मनुष्य पर राजस राजा का प्रभाव हमेशा पड़ता है।
सूर्य राज्य करता है किरणों के माध्यम से, हमने कहा सूर्य उदय हो गया, सूर्य अस्त हो गया अब सूर्य भी भला उदय और अस्त होता है, सूर्य तो स्थाई ग्रह है, अपनी जगह स्थिर रहता है, हां पृथ्वी जब घूमती है तब हमें ऐसा आभास होता है सूर्य उदय हुआ, अस्त हुआ, सूर्य की शक्ति है किरणें, सूर्य किरणों के माध्यम से ही ऊर्जा ग्रहण करता है और देता है।
सूर्य से आज के वैज्ञानिक अनुमान के अनुसार प्रति सेकंड 4000000 (चालीस लाख) टन ऊर्जा झड़ रही है, अब आप कल्पना करिए जो व्यक्ति कमाता ना हो तो दान कर सकता है क्या, नहीं कर सकता है, अब बताओ लाखों सालों से दान कैसे कर रहा है जब कहीं आता जाता ही नहीं है।
इसी तरह राष्ट्र में राजा का विधान राज्य करता है, हां वो बात अब अलग है कि राजा खत्म ( मृत्यु व पदविहीन ) हो जाता है तो दूसरा आ जाता है इसी तरह से राजा बदलता रहता है राज्य कभी राजा विहीन ज्यादा दिन तक नहीं रहता है, ना रहे हैं, ना आगे रहेंगे, युग चाहे कोई सा भी हो, प्रणाली चाहे कोई सी भी हो इसी तरह प्रजा को भी ज्यादा दिनों तक गुमराह नहीं किया जा सकता है।
सूर्य की संग्रह क्षमता इतनी लाजवाब व अतुलनीय होती है कि आज तक कोई इसका पूर्ण रहस्य ही नहीं जान पाया कि यह बिना चले फिरे प्रति सेकंड लाखों टन ऊर्जा कहां से निकल रही है।
सूर्य को जानना हो तो किरणों को ग्रहण करना शुरू कर दो नित्य सुबह शाम उदय अस्त होते देखो सूर्य का कुछ अंश तक रहस्य जान जाओगे व सूर्य की किरणें फिर मनुष्य को हानिकारक ना होते हुए लाभदायक होंगी।
सूर्य तुम्हारा फिर पथ प्रदर्शक बन जाएगा ना कि विनाशक।
सूर्य उदय रूप व अस्त रूप के प्रत्यक्ष त्राटक दर्शन करने से कुछ मिनट ध्यान में लीन होने से किरणें अदृश्य हो जाती हैं और केवल सूर्य ही नजर आता है।
जब हम सूर्य से दृष्टि के माध्यम से जुड़ जाते हैं तो सूर्य की गर्मी प्रचण्ड होने पर भी (दिन में) फिर हमारे शरीर पर प्रभाव हानिकारक नहीं डाल पाती हैं, इस योग से लाभ यह होता है कि मनुष्य के अन्दर मस्तिष्क में जो अनन्त सूक्ष्म सम्भावनाएं प्रगट होती हैं फिर वह नष्ट नहीं हो पाती है। फिर निराकार से आकार में होती हुई साकार रूप में आ जाती हैं। इसी तरह राजा राज्य नहीं करता बल्कि राजा का विधान राज्य करता है। राष्ट्र के अन्दर सदाचार भ्रष्टाचार में राजा निमित्त मात्र होता है,
राजा को अपने अधीन बनाना हो तो विधान की अच्छाई और बुराई का स्वाध्याय कर संग्रह कर लो। इसलिए अव्यवस्था भ्रष्टाचार में एक व्यक्ति विशेष को जिम्मेदार न ठहराइए बल्कि व्यवस्था ही बदलिए, राजा के बदलने मात्र से भ्रष्टाचार नहीं बदलता।
जो व्यक्ति इस रहस्य को जान जाते हैं, वह इतने स्वार्थी हो जाते हैं कि फिर वह विधान की बात कम सोचते हैं बल्कि अपना समय राजा को बदनाम करने व पदच्युत करने में लगाते हैं, यही वजह है राजा बदलने के बाद भी प्रजा के हाथ कुछ नहीं आता, मृत्युलोक का राजा अल्प आयु होता है यह तामस राजा कहलाता है यह मनुष्य के शरीर व सम्पत्ति पर राज्य करता है, अच्छा राजा वही होता है, सूर्य जिस तरह अपनी शक्ति समस्त ग्रहों से संग्रह करता है, उसी तरह राजा को संग्रह इस तरह करना चाहिए कि प्रजा को धन देने में जरा सा भी सन्देह ना रहे राजा को अपना धन निस्वार्थ भाव से सभी के हित में प्रयोग करना चाहिए।
दूसरा राजा होता है सूर्य यह मनुष्य के स्वास्थ्य व बुद्धि पर राज्य करता है इसे राजस राजा कहते हैं।
तीसरा राजा होता है ब्रह्म यह मनुष्य के जीव पर राज्य करता है इसे सात्विक राजा कहते हैं यह कण-कण में समाहित होता है इसका अंश कभी किसी भी परिस्थिति में नष्ट नहीं होता है, जिन्हें धन दौलत चाहिए वह तामस से बना के चलते हैं, जिन्हें स्वास्थ्य चाहिए वो राजस से बना कर चलते हैं, और जो इन दोनों से परे जीवन जीते हैं वह सात्विक से बना कर चलते हैं, सात्विक के रहस्य को जानना है तो मनुष्य अपने नाभि रहस्य को जान ले, जब हम नाभि रहस्य को जान लेते हैं तो वह ब्रह्म भी हमारे अधीन हो जाता है, और हम जब ब्रह्म की शक्ति से जुड़ जाते हैं तब हमें कुछ भी असम्भव नहीं है। यह हमारे जीव का राजा है जो किसी भी योनि युग में दोनों का नष्ट नहीं होता है। जिस तरह से सूर्य की सभी ग्रह परिक्रमा कर रहे हैं सूर्य के स्थिर होते हुए भी वह ग्रहों से लेता रहता है और हमें देता रहता है (बहुत से व्यक्ति आज कई समस्याओं को सूर्य को जिम्मेदार मानने लगे हैं अब उन्हें कौन समझाए सूर्य कब नहीं था कब उसकी किरणें नहीं थीं) जिस तरह से सभी विभागों की जिम्मेदारी राजा की होती है राजा समयानुसार परिवर्तन करता है सजा देता है पुरस्कृत करता है उसी तरह से समस्त जीवों का राजा जीव के कर्मों के अनुसार योनि को बदलता है मोक्ष देता है। परम पद देता है जिस तरह से कुछ व्यक्ति अपने ज्ञान से कार्य से तामस राजा से अधिक जनप्रिय प्रजा में हो जाते हैं और राजा को भी पुरस्कृत करने पर मजबूर कर देते हैं जबकि राजा करना ही नहीं चाहता लेकिन पद का डर प्रजा में व्यक्ति का जनप्रिय होना मजबूर कर देता है, इसी तरह से कुछ व्यक्ति जीव और जीव के रहस्य को तत्व को जान लेते हैं और वह उस ब्रह्म को भी अपने प्रेम से मजबूर कर देते हैं, ब्रह्म भी फिर ऐसे जीवो के अधीन हो जाता है। ऐसे व्यक्ति बिना पद पैसे के भी समस्त ब्रह्मांड में छा जाते हैं। मरते सभी है लेकिन सात्विक राजा के आधीन वाले के जीव मुक्ति पाते है। और दुनिया में कार्य व नाम अमर हो जाता है।
— प्रकाश चन्द्र सेठ