॥ सूक्ष्म और विस्तार ॥ · लेख
सूक्ष्म और विस्तार
बुराई और बुरे लोगों की कमी कभी किसी युग में नहीं रही है, फर्क सिर्फ इतना रहा कभी कम हुए कभी ज्यादा, मारने वाला तो हर दिन पैदा होता है, पर बचाने वाला हर दिन पैदा नहीं होता, भूकंप का नाम लेते ही व्यक्ति इतना डरने लगता है कि, साक्षात् काल को देख ले तो भी ना डरे।
भूकम्प से वैसे तो सभी को हानि उठानी पड़ती है, लेकिन मनुष्य से तो जैसे प्रकृति बदला ले रही हो, मनुष्य चाहे तो भूकम्प पर विजय प्राप्त कर सकता है मनुष्य का पेट पृथ्वी का सूक्ष्म रूप है मनुष्य के पेट के अन्दर समस्त पृथ्वी के प्राणी विचरण कर रहे हैं वह चाहे किसी भी जाति धर्म के हो, मनुष्य भी एक आश्चर्य है, शरीर के अन्दर सभी प्राणियों को व समस्त राष्ट्रों को सूक्ष्म रूप में लिए फिर रहा है बाहर उन्हीं से लड़ता झगड़ता है, बाहर पृथ्वी को उसने टुकड़ों में बांट रखा है और कई राष्ट्र बना रखे हैं।
इसी तरह मनुष्य का मस्तिष्क समस्त ब्रह्मांड का सूक्ष्म रूप है। मनुष्य का मस्तिष्क जिस तरह मनुष्य के शरीर पर नियंत्रण रखता है, ठीक उसी तरह समस्त ब्रह्मांड पृथ्वी पर नियंत्रण रखता है यह तो साधारण भाषा में हुआ लेकर अगर हम आध्यात्मिक दृष्टि से देखें तो पेट ही मस्तिष्क पर नियंत्रण रखता है, इसी तरह पृथ्वी ही समस्त ब्रह्मांड पर नियंत्रण रखती है।
अब प्रश्न उत्पन्न हुआ कि पेट कैसे मस्तिष्क पर नियंत्रण रखता होगा तो उत्तर भी आसान है, कि पेट की वायु मस्तिष्क पर नियंत्रण रखती है, और अगर पेट की वायु मस्तिष्क में पहुंचे तो व्यक्ति स्वयं की शक्ति जागृत कर लेगा व रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ी रहेगी। अब पेट की वायु मस्तिष्क में कैसे पहुंचती तो इसका सबसे सरल मार्ग है नाक - नाक से व्यक्ति अगर सांस लेता रहे तो कई असाध्य रोगों से जीवन भर मुक्त रहेगा।
सुबह - शाम व्यक्ति अगर शंख बजाए तो इससे स्वप्न दोष नहीं होता है मनुष्य का स्वप्न दोष ही पृथ्वी का भूकम्प है मनुष्य सूक्ष्म है पृथ्वी विस्तार है मनुष्य को जिस तरह से स्वप्न दोष से हानि होती है वही पृथ्वी को भूकम्प से हानि होती है।
स्वप्नदोष पर अगर विजय प्राप्त करना है तो शरीर की वायु की कमी को दूर करना होगा, हम अगर मुंह से सांस ना ले तो शरीर में वायु की कमी रह ही नहीं सकती।
इसी तरह से वातावरण में वायु के अभाव में सूर्य की किरणों के द्वारा पृथ्वी की नमी नष्ट (कम) होती चली जाती है सूर्य की किरणें पड़ने से सूर्य की गर्मी से पृथ्वी के अन्दर जो गैसें बनती हैं उनके मार्ग बन्द हो जाने के कारण जो गैसों की हलचल होती है वही भूकंप है।
पृथ्वी पर वायु को जो वृक्ष प्रमुख बढ़ाता है वह वृक्ष पीपल का है, जो लाभ मनुष्य को नाक से सांस लेने से अन्तर आता है वही पीपल के वृक्ष लगाने से वातावरण में अन्तर आता है जो कार्य शंख करता है वही कार्य यज्ञ करता है।
शंख उन स्थानों में भी वायु भेज देता है जहां नाक से सांस लेने पर भी नहीं पहुंचती है।
इसी तरह वायु जब एक निश्चित मात्रा के बाद बढ़ना बन्द हो जाती है, पर्यावरण को संतुलित करने के लिए और ऊपर भेजना है तो यज्ञ के हवन से उठने की क्षमता कई गुणा बढ़ जाती है।
शुद्ध वायु देने वाला वृक्ष है पीपल यह नित्य नियमित वायु देता है इसलिए भूकम्प को रोकना है तो पूरे संसार में पीपल के वृक्ष को प्राथमिकता दो वायु से कोई नुकसान नहीं है।
वायु की अधिकता ही समस्त ब्रह्मांड को संतुलित करती है पृथ्वी पर अगर पर्याप्त वायु है तो समस्त ब्रह्मांड पृथ्वी के अनुकूल है।
अगर वायु की कमी है तो समस्त ब्रह्मांड पृथ्वी के प्रतिकूल है जो कहीं तो अधिक वर्षा करता है कहीं कम ये सब वायु के अभाव में होता है वायु विहीन पृथ्वी स्वयं का भी अस्तित्व नहीं बचा सकती फिर भला दूसरों का क्या बचा पाएगी।
— प्रकाश चन्द्र सेठ