॥ सूक्ष्म और विस्तार ॥ · कहानी
पन्ना धाय की प्रेरणा
असमय असम्भव लक्ष्य प्राप्त करने के लिए एक चरित्रवान प्रेरणा स्रोत गुरु की जरूरत होती है बिना गुरु के कार्य करोगे बहुत जल्द टूट या बिखर जाओगे, और स्वयं का अस्तित्व भी बचा कर नहीं रख सकते, गुरु असफलता में ही सफलता का मार्ग दिखाता है, जीवन में अगर कुछ बनना है, कुछ करना है तो एक प्रेरणा स्रोत ढूंढ लो जो तुम्हें तुम्हारे लक्ष्य तक पहुंचा सके लक्ष्य से विचलित ना होने दें व लक्ष्य पर एकाग्रचित्त कर दे पर गुरु को बाद में भूल मत जाना, क्योंकि गुरु मंत्र तो एक ही होता है रहस्य अलग-अलग होते हैं।
महान आदमी की महानता का बखान करने वालों की कमी कभी संसार में न मिलेगी लेकिन ऐसे बहुत कम ही मिलेंगे जो महान आदमी को प्रेरणा देने वालों की तारीफ तो छोड़ो कभी नाम भी लेते हो।
आज इतिहास गवाह और साक्षी है कि हर महान आदमी के पीछे कोई ना कोई प्रेरणादायक जरूर हुआ है- प्रेरणा स्रोत जितना त्यागी होगा शिष्य भी उतना ही महान होगा,, सत्य और कर्तव्य की प्रेरणा देने वाला ही एक अच्छा गुरु है,
पुरुष कितना भी नीच और उद्दंड क्यों ना हो मां की ममता और पत्नी का प्रेम उसे महान और महात्मा बना देता है, अब यह तो प्रेरणा देने वाले पर निर्भर करता है, कि उसकी प्रेरणा आम आदमी पर क्या प्रभाव डालती है, कुछ प्रेरणा देने वाले तो इतिहास में अपनी प्रेरणा से ही अमर हो गए तो कुछ ने प्रेरणा देने के लिए अपने आप को बलिदान तक कर दिया तो कुछ ने संपूर्ण सुख को त्याग दिया जब वह किसी की प्रेरणा बन पाए।
सैकड़ों सालों की गुलामी में जकड़ा भारत जब गरीबी और भुखमरी से तड़प रहा था, ऐसे में गांधी जी की प्रेरणा से भारतीयों में नई जान व जोश आया जोश भी ऐसा कि भारत ने फिर सत्य अहिंसा के दम पर ही गुलामी की बेड़ियां काट डाली ऐसा बापू भक्त कहते है यह बापू की प्रेरणा का ही कमाल था।
महाभारत युद्ध में यदि कृष्ण पाण्डवों के प्रेरणा स्रोत न बने होते तो इतिहास कुछ और ही होता- ये कृष्ण की प्रेरणा ही थी अर्जुन को अपने पितामह व गुरु के साथ युद्ध करने को तैयार करना और अपनी कूट नीति से विजय श्री दिलवाना।
महाराणा प्रताप जब एक बार लड़ रहे थे, तो उनके बगल से ही उनका पुत्र साथ-साथ लड़ रहा था, दुश्मनों ने आक्रमण महाराणा प्रताप पर कर दिया पुत्र ने पिता को चारों ओर से घिरा देखा तो वह पिता के करीब पहुंचा और बोला पिताजी मैं इन दुश्मनों को सम्भालता हूं आप निकल जाइए चारों ओर से दुश्मन के जाल में घिर चुके हैं- महाराणा प्रताप ने कहा पुत्र तुम मेरी चिन्ता ना करो,,
शेर जंगल में रहे या जाल में
शेर - शेर ही रहता है,,
अब रहा मृत्यु का सवाल तो सुनो पुत्र मृत्यु के डर से कभी लक्ष्य नहीं त्यागना चाहिए।
जो आया है वह मरेगा सुनिश्चित इसमें सन्देह नहीं है, यह देह अमर कितनों की रही है, और जिन्होंने जीवन मरण के चक्कर में आकर लक्ष्य त्याग दिया वह जिन्दा भी मरे से बुरे हैं।
इसलिए पुत्र लक्ष्य को कभी मत त्यागो तुम्हारा लक्ष्य श्रेष्ठ होगा और उस लक्ष्य पर जान जाती है तो याद रखो समय जरूर लग सकता है, परन्तु लक्ष्य व्यर्थ ना जाएगा, समय आने पर दूसरा उसे थाम लेगा, और उस पर बढ़ता रहेगा और वह लक्ष्य को प्राप्त करेगा,
राष्ट्र पर बलिदान होने का सौभाग्य
- सौभाग्य शाली को ही मिलता है,
यह हर आदमी के नसीब में नहीं होता क्योंकि ऐसे मौके राष्ट्र पर बार - बार नहीं आते हैं, पिताजी आप जोश में होश खो रहे हैं, पुत्र जिस जोश में होश रहे वह जोश नहीं कहलाता जोश में आक्रोश होना चाहिए, पिताजी राष्ट्र प्रेम तो ठीक है लेकिन राष्ट्र प्रेम की प्रेरणा में परिणाम को नहीं भूलना चाहिए, महाराणा परिणाम का नहीं कर्तव्य का चिंतन किया करता है, और परिणाम की चिन्ता करने वाले कभी कर्तव्य नहीं निभा सकते, इतना हमेशा याद रखना पुत्र,, व्यक्ति स्वयं महान नहीं होता,
व्यक्ति स्वयं नीच नहीं होता,
व्यक्ति का कार्य ही उसे,
महान और नीच बनाता है।
इसलिए सिर्फ और सिर्फ अपने कार्य का आत्म चिंतन करो,
कर्तव्य ऐसा हो पुत्र कि दुश्मन सोए से जाग जाए, चिन्तन ऐसा हो कि दुश्मन सोचने को मजबूर हो जाए, वीरता ऐसी हो कि नाम लेने मात्र से दुश्मन का रोम रोम खड़ा हो जाए,
संयम ऐसा हो कि कर्तव्य पथ से विचलित ना कर पाए,
वार्ता भी चल रही है और लड़ाई भी चल रही है, उसी समय घटना चक्र तेजी से बदला महाराणा प्रताप पर आक्रमण तेज हुआ पुत्र ने पिता को चारों ओर से घिरा देखा तो अपनी जान की बाजी लगा दी, महाराणा प्रताप के सैनिक यह दृश्य देख उस वक्त दंग रह गए जब उन्होंने देखा कि अब भी महाराणा प्रताप उसी तरह से लड़ रहे हैं जैसा कि पुत्र के साथ साथ लड़ रहे थे, उन्हें उनकी ही आंखों के सामने वीरगति को प्राप्त हो गए पुत्र का शोक भी, युद्ध से विचलित ना कर सका।
बल्कि चेहरे पर एक तेज मुस्कान थी यह मुस्कान प्रेरणा की थी, आखिर कौन था महाराणा प्रताप का प्रेरणा स्रोत जिसने महाराणा प्रताप को कठिन से कठिन संकट में भी विचलित नहीं होने दिया।
पन्ना - पन्ना अगर उदयसिंह को ना बचाती तो महाराणा प्रताप कहां से पैदा होते जब बाप ही मर जाता तो बेटा कहां से पैदा होता,
राष्ट्रहित में किया गया बलिदान
कभी व्यर्थ नहीं जाता,,
जिस राष्ट्र में ऐसी माताएं हैं जो राष्ट्र पर संकट आने पर अपने इकलौते फूल से मासूम बेटे चन्दन को अपनी ही आंखों के सामने बलिदान कर सकती हैं, तथा अपने कर्तव्य पथ से विचलित नहीं होती, ऐसे राष्ट्र का एक दगाबाज मंत्री बनवीर तो क्या ऐसे सैकड़ों गद्दार, राष्ट्रद्रोही, शौर्यहीन एक हो जाए, तब भी राष्ट्र अखण्ड ही रहेगा, श्री विहीन कोई नहीं कर सकता अगर देश में एक भी पन्ना जैसी कर्तव्यनिष्ठ नारी हो, मां हो, तो देश अजर अमर ही रहेगा।
क्योंकि बेटे को महान बनाने वाली शिक्षा किसी मदरसे या महाविद्यालय में नहीं है यह तो मां के आंचल में छुपी हुई है अब यह मां पर निर्भर करता है कि उसने अपने बेटे के लिए अपना आंचल कितना खोला क्योंकि बेटे को जब दर्द होता है तो सबसे पहले मां से ही कहता है पिता से भी नहीं बेटा तो आज भी मां से कहना चाहता है लेकिन आज माँ घर पर है कहां।
आखिर जनवल गोला बारूद की लड़ाई आत्मबल के आगे इतिहास में कब तक टिकती परिणाम वही निकला जो हमेशा से निकलता आया है,,
दमन, दगा, शोषण की नीति पर
राज्य करने वाले इतिहास में
हमेशा निन्दा पाते हैं।
आत्मबल से सम्पन्न व्यक्ति सन्यासी होते हुए भी पूरे संसार में पूजे जाते हैं, इसलिए कि वे अपने कर्तव्य पथ पर सदैव अडिग रहते हैं।
लक्ष्य प्राप्ति में सफलता या असफलता कर्म योगी के लिए कोई मान्यता नहीं रखती, सूक्ष्म कभी कभी विस्तार में चला जाता है, विस्तार कभी कभी सूक्ष्म में आ जाता है, आना और जाना तो लगा ही रहता है, लेकिन कुछ इस आने और जाने के बीच में, कुछ ऐसे कार्य कर जाते हैं, जिन्हें शब्दों में भी व्यक्त नहीं किया जा सकता है, इतिहास भुला नहीं पाता है।
वासना शरीर से उत्पन्न होती है,
आस्था मन से उत्पन्न होती है,
कर्तव्य (कर्म) आत्मा से उत्पन्न होता है,
और आत्मा से किया गया कार्य कभी व्यर्थ नहीं जाता है।
सद्कार्य एकाग्रचित्त होकर करने वाला
व्यक्ति अजर अमर हो जाता है
जैसा कि महान राष्ट्रकवि मैथिलीशरण गुप्त जी ने पंचवटी में कहा है। एक अपूर्व चरित्र जो लेकर उसको पूर्ण बनाते हैं। वे ही आत्मनिष्ठ जन जग में, परम प्रतिष्ठा पाते हैं।
— प्रकाश चन्द्र सेठ