॥ सूक्ष्म और विस्तार ॥ · कविता
कुर्सी
आज ये चारों तरफ, हो रहा क्यों शोर है,
क्या यह भोर है, या सांझ होने का हो रहा शोर है।
अभी हमें आज़ाद हुए, निकला ही कितना समय है,
पर अब मन ही नहीं, शरीरों को भी लगने लगा,
अब युग सा क्यों है।
आज ये काया, घबराई हुई सी क्यों है,
अभी दिन बीता ही कितना था, शाम होने से पहले ही,
यह कली मुरझाई हुई सी क्यों है।
आखिर कोई बात, हृदय पर आई हुई तो है,
लगता है कहने में जवान, देखो तो चन्द्र लगती,
शरमाई हुई सी क्यों है।
प्रजातंत्र प्रमाद सा, करने लगा व्यवहार क्यों है,
महत्वाकांक्षा की चाह में, असमय कुर्सी की जयकार,
सभी ने लगाई क्यों है।
— प्रकाश चन्द्र सेठ