॥ सूक्ष्म और विस्तार ॥ · कविता

आज का नारा

आज का नारा, स्वदेशी अपनाओ, विदेशी भगाओ,
गुण ज़हर में अनंत, कोई कितना जान पाओ,
जिसने पिया वह, नीलकंठ त्रिपुरारी कहलाओ,
न सब स्वदेशी अपनाओ, न सब विदेशी भगाओ,
बुरी बात स्वयं का, पिता भी कहे, उसे बिसराओ,
सच्ची बात दुश्मन भी कहे, उसे मान जाओ ----------।

सिर्फ बुरी ही सभ्यता, संस्कृति न बताते जाओ,
सद्भाव किस सभ्यता, संस्कृति में है, यह भी बतलाओ,
किसी की बुराई देखना ही, अपनी आदत ना बनाओ,
जिसमें मानवता नहीं, करुणा प्रेम नहीं, उसे भगाओ,
चौरासी लाख योनि श्रेष्ठ, अपनी योग्यता भी बतलाओ,
सच्ची बात दुश्मन भी कहे, उसे मान जाओ ----------।

बिजली रेडियो टीवी इंटरनेट फोन मोबाइल किसके हैं,
रेलगाड़ी कार ट्रक ट्रैक्टर मोटरसाइकिल किसके हैं,
अणु परमाणु एलोपैथिक मेडिसिन मोटर पंप आदि किसके हैं,
क्या ये सभी अविष्कार स्वदेशी हैं, नहीं विदेशियों के हैं,
फिर राष्ट्र ने कितनी तरक्की की, कृपया ये भी बतलाओ,
सच्ची बात दुश्मन भी कहे, उसे मान जाओ ----------।

बहुत हो चुका, बात का बतंगड़ ना बनाओ,
ये कोई नहीं कहता, हर चीज विदेशी अपनाओ,
स्वदेशी की जो सच्चाई है, उसे सभी को बतलाओ,
जीवन में स्वदेशी, कितना अपना पाए, ये भी बतलाओ,
ज्योतिष की वकालत करते, जन्म इंग्लिश में मनाओ,
सच्ची बात दुश्मन भी कहे, उसे मान जाओ ----------।

जब समस्त ब्रह्मांड हमारा है,
वसुधैव कुटुंबकम का हमारा नारा है,
कण कण में हमारा प्यारा है,
फिर ये देशी और विदेशी कहां से आया है,
क्या उन्माद फैलाना ही, विचार धारा है,
सच्ची बात दुश्मन भी कहे, उसे मान जाना है ----------।

— प्रकाश चन्द्र सेठ