॥ सूक्ष्म और विस्तार ॥ · कविता
प्राकृतिक
नौकरशाही की राजनेताओं से,
स्वतंत्रता मिलते ही हुई सगाई।
सप्तपदी प्रथा में बंध गए,
संविधान लागू होते ही भाई।
पहले तो दोनों शर्माते थे,
नव युगल की तरह अपने को पाते थे।
मर्यादा कुछ बड़े बूढ़ों की थी,
राष्ट्र की यही पहचान होती थी।
एक-एक कर कुछ दूर हो गए,
शेष सुरलोक को सुधार गए।
दोनों एक दूसरे को जान गए,
रिश्तों का महत्व पहचान गए।
काम करना मन मर्जी का हुआ,
विधि विधान का शुरू पीना हुआ।
राष्ट्र में हर बुरा कार्य हुआ,
मानवता का जब तब मान मर्दन हुआ।
दोनों ने समलैंगिक संबंधों से,
आशा से ज्यादा सफलता पाई है।
प्रजा अब भी समलैंगिक संबंधों की,
बुनियाद समझ ना पाई है।
यह आधुनिकता का प्रदर्शन है,
सब कुछ पा लेना अब दर्शन है।
अब तो सब कुछ ओपन है,
मर्यादा का असमय ढलता यौवन है।
समलैंगिक संबंधों का इति निष्कर्ष है,
प्राकृतिक में अति उत्कर्ष है।
— प्रकाश चन्द्र सेठ