॥ सूक्ष्म और विस्तार ॥ · विचार
सनातन धर्म
संसार में नाना भांति की परंपराएं मिल जायेंगी कई आज परंपराएं ऐसी हैं जो है तो पर कोई व्यक्ति दावे के साथ नहीं कह सकता है कि वह कब से है और कब तक रहेंगी और आज यही हाल धर्म का है, होता क्या है पूर्वजों की परम्पराएं ही वर्तमान में हमारी धार्मिक क्रियाएं बन जाती है, अब हम धर्म की समीक्षा करें तो पहले इतने धर्म नहीं थे जो अब हो गए हैं पहले धार्मिक क्रियाएं प्रकृति प्रदत्त होती थी बाद में राजतंत्र प्रदत्त होने लगी राजतंत्र कि अस्थिरता से धर्म में दिन प्रतिदिन परिवर्तन हुए राजा की इच्छा और अपेक्षा से नियमों में परिवर्तन हुए अगर सनातन धर्म को छोड़ दिया जाए तो ज्यादातर धर्म राजयोग आश्रित ही फले फूले हैं सनातन का एकमात्र कारण यह रहा कि यह पुरुष प्रधान नहीं है प्रकृति प्रदान धर्म है यही वजह है कि आगे चलकर यह विज्ञान की कसौटी पर भी खरा उतरेगा और आज जो इतने धर्म हैं इनमें से कई तो भविष्य में अपना अस्तित्व भी बचाकर नहीं रख सकते हैं।
— प्रकाश चन्द्र सेठ