॥ सूक्ष्म और विस्तार ॥ · विचार

निष्ठा या प्रतिष्ठा

पिछले कुछ दिनों से यह देखने में आ रहा है कि व्यक्ति अपनी जात के प्रति, धर्म के प्रति और अपने राष्ट्र के प्रति कुछ ज्यादा ही निष्ठावान हो चुके और यह संपूर्ण विश्व का हाल है निष्ठावान होना बुरा नहीं है पर केवल निष्ठा नहीं। बल्कि उसके साथ-साथ प्रतिष्ठा भी होना चाहिए, यानी कि अगर आप अपने समाज, धर्म एवं राष्ट्र की प्रतिष्ठा नहीं बढ़ा रहे तो आपका कोई जीवन ही नहीं हैं। आपको एक प्रसंग लिख रहा हूं, भारत अपने पड़ोसियों से संबंध अच्छे हो इसके लिए हमेशा अग्रसर पहल करता अ रहा है। यह हमारी कमजोरी नहीं बल्कि हम चाहते हैं कि हमारे पड़ोसियों से मधुर संबंध हो। एक बार एक क्रिकेट टीम हमारे देश में क्रिकेट खेलने आई। हमारे प्रधानमंत्री जी ने शिष्टाचार का पालन करते हुए सभी खिलाड़ियों से मिले व हौसला अफजाई की, उस शिष्टाचार मुलाकात में विदेश से आए हुए एक खिलाड़ी ने जो उम्र में उनके पोते के समान था हमारे देश के प्रधानमंत्री का ही हाथ मसल दिया, बाकी के खिलाड़ी हंसने लगे और इसको अपने देश में जोक की तरह सुनाते हैं। अब यह पूरी तरह से नरपिशाच प्रवृत्ति है। भाई आप अपने राष्ट्र के प्रति निष्ठावान हो अच्छी बात है पर इतनी सीमित भी ना हो एक देश का प्रधानमंत्री मिल रहा है और आप अंधनिष्ठ व्यवहार कर रहे हैं, इससे आपके राष्ट्र के कुछ अंधविश्वासी, कट्टरपंथियों ने आपको अच्छा कहा होगा। पर मैं नहीं मानता कि किसी इंसान के लिंग से उत्पन्न व्यक्ति ने आपको अच्छा कहा होगा। जब तक संसार में इस तरह की नरपिशाच प्रवृत्ति है, सोच है तब तक विश्व का कल्याण नहीं हो सकता, इसलिए जीवन निष्ठावान होना बुरा नहीं है पर जब निष्ठा किसी कि प्रतिष्ठा पर चोट करने लगे तो ऐसी निष्ठा, आडम्बर, पाखण्ड, और अंधविश्वास से ज्यादा कुछ नहीं हो सकती।

— प्रकाश चन्द्र सेठ