॥ सूक्ष्म और विस्तार ॥ · विचार
परिवारवाद
भारत में शायद ही कोई ऐसा क्षेत्र हो जहां पर परिवारवाद ना हो। परिवारवाद इतना बुरा भी नहीं होता बशर्ते वह योग्यता व अनुभव की उच्चाकांक्षा लिए हो तो, ऐसे उत्तराधिकारी बुरे भी नहीं है। आपसे अगर पूछा जाए कि परिवारवाद कहां नहीं है तो आप देखेंगे राष्ट्र में हर क्षेत्र में परिवारवाद है और सभी परिवारवाद में डूबे हुए लेकिन आलोचनाओं का सबसे ज्यादा परिवारवाद पर अगर किसी को सामना करना पड़ता है तो वह भारत के राजनीतिक दल है। जबकि परिवारवाद से कार्यपालिका, विधायिका, पत्रकारिता और न्यायपालिका भी अछूती नहीं भारत वह राष्ट्र है, विश्व में जिसकी सम्पूर्ण व्यवस्था में परिवारवाद है।
— प्रकाश चन्द्र सेठ