॥ सूक्ष्म और विस्तार ॥ · सद्विचार
सद्विचार ८१–९०
॥ ८१ ॥
जब राष्ट्र में रहने वाली हर जाति-
धर्म- शिक्षा व्यवसाय का व्यक्ति राजा की,
मदद का मोहताज हो जाएगा तब,
ऐसे राष्ट्र का पतन शीघ्र अति शीघ्र है।
॥ ८२ ॥
राजा और राजयोग के व्यक्ति कभी यह नहीं
चाहते कि राष्ट्र के बच्चों की शिक्षा का स्तर
इतना उच्च रखा जाए कि वह इतने जागरूक
और आत्मनिर्भर हो जाएं कि एक दिन स्वयं
हमें चुनौती बन जाए इसलिए राज योग की
शिक्षा का स्तर सुनिश्चित और सीमित रहता है।
॥ ८३ ॥
चरित्रवान अपना पल पल पर चरित्र नहीं
बदलते बल्कि उनका चरित्र स्थाई रहता है
लक्ष्य में निरंतरता और कार्य में एकाग्रचित्तता
रहती है तभी तो दुनिया उन्हें महान कहती है।
॥ ८४ ॥
ऐसे कितने व्यक्तियों का नाम सुना जिसने
मां-बाप की सेवा की हो और उनकी संतान
उसकी सेवा न करती हो सेवा शिक्षा से नहीं
संस्कार से उत्पन्न होती है इसलिए संस्कारो
को पुनरावृत्ति कहते हैं।
॥ ८५ ॥
कुछ व्यक्तियों की शिकायत रहती है कि
लोग उन्हें गंभीरता से नहीं सुनते, जबकि
होता तो यह है कि कोई गंभीरता से
कहता ही नहीं है तो सुने क्या खाक।
॥ ८६ ॥
लक्ष्य और कर्तव्य मय जीवन जीने वाले की
दृष्टि में संपत्ति हमेशा नगण्य रही है और आगे
भी रहेगी जो संपत्ति पद वैभव से प्रभावित हुआ
वह लक्ष्य व कर्तव्य से विमुख हुआ जानो।
॥ ८७ ॥
जहां प्रतिभा होगी,
वहां कुछ ना कुछ
विशेषता जरूर होती है।
॥ ८८ ॥
इस धरा पर हजारों साल से मानव जाति का अस्तित्व है फिर भी कोई व्यक्ति विश्वास से यह नहीं कह सकता कि सौ साल दो सौ साल पहले कौन अमीर था जबकि प्रेम त्याग का जीवन जीने वालों का परिचय हजारों साल पुराना किसी से भी पूछ लो धन संग्रह करने वालों का इतिहास नहीं लिखा जाता फिर भी दिन रात पैसा पैसा (संग्रह) कर रहे हो।
॥ ८९ ॥
दूसरों में प्रेरणा स्वयं की लड़ाई लड़ने वाला
महान होता है कमजोर व निर्बल की लड़ाई
लड़ने वाला अमर होता है कायर की लड़ाई
लड़ने वाला बदनाम होता है व असमय
नष्ट होता है।
॥ ९० ॥
पिता का प्रेम पुत्र की समस्या का निराकरण है,
गुरु का ज्ञान शिष्य की समस्या का कारण है,
मां की ममता में संतान की समस्या का
कारण व निराकरण दोनों है।
— प्रकाश चन्द्र सेठ