॥ जीव और जीवन ॥ · कविता

फैसला

मृत्यूलोक से दो जीव आत्मायें, यमदूत ले जा रहे थे।
एक जन नायक जी की थी, दूसरी किसी धर्म प्रेमी की थी।
चित्रगुप्त जी ने देखते ही, दोनो का आदर सत्कार किया।
फिर वहीं खाता खोल अपना निर्णय सुना दिया।

जन नायक जी को ससम्मान बैकुण्ठ में पहुँचा दो।
ओर दूसरे धर्म प्रेमी को नरक में अविलम्ब डलवा दो।
जन नायक अपना फैसला सुनते ही, बाय बाय करते चले गये।
धर्म प्रेमी सुनते ही विचित्र निर्णय , चित्रगुप्त जी से उलझ गये।

अब तक जो धीरज था, वह सुन फैसला डोल गया।
जो जीवन भर कुछ न बोला था, वह मुख खोल गया।
प्रभू नरक का न मुझे कुछ रोष है, फैसले में जरूर दोष है।
जीवन भर जिनने लूटा उनके साथ यह कैसा सलूक है।
जीवन भर मैने धर्म का चिंतन मनन किया फिर क्या कसूर है।

हम तुम्हारी पीडा को समझ गये,
विधि नियम यहाँ के उलट गये।
वहाँ की तरह यहाँ न निर्णय लेते हैं,
सत्य के मध्य में चिंतन कर देते हैं।
न्याय बाँटा नहीं जाता हैं,
सम्पूर्ण भूतों को तराजू पर तौल दिया जाता हैं।
फैसला प्रसव पीडा की तरह होता हैं,
वर्तमान में शुभाशुभ प्रकट होता हैं।
नीति युक्त न्याय हो तो भविष्य सदा मंगलकारी रहता हैं।
· · ·
नर जीवन वहाँ व्यर्थ गँवारा हैं।
नर सेवा क्यों बोझ समझते रहे,
खुद को क्यों बहुत समझते रहे।
जिनमें घलने चाहिये थे हर घड़ी जूते,
उन्हें आपने हर गली पूजे।
दृढ इच्छा शक्ति का अभाव जीवन भर पाले रहे,
कागों को मोती खिलाते रहे।
जीवन भर बुत बन बुतों के गले में हार डाले,
दोष विधि विधान में आके काढे।

सुनके अपने दोष धर्म प्रेमी घवराये
फिर नायक जी कैसे बैकुण्ठ में आये।
भक्तो की यह सुकृति ले आते हैं,
उसी से बैकुण्ठ को जाते हैं।
भक्त होता भगवान से बड़ा
बस यही सवाल नया विधि में जुड़ा।
हरि भक्तों का रखवाला हैं,
इस नियम ने "फैसला" बदल डाला हैं।
अब भक्त जिनको पूजेगें,
उनके लिये बैकुण्ठ के द्वार खुले मिलेगें।।

— प्रकाश चन्द्र सेठ