॥ जीव और जीवन ॥ · कविता

हलचल

कहते है हमे स्वतंत्रता मिली है,
प्यारे ये गुलामों से बदतर जिंदगी है।
एक जन आंदोलन करके देख लो
फिर इनके सितम ये जुल्म देख लो।
वर्तमान को इतिहास बना देंगे,
उन सैकड़ों सालों के गुलामी के दौर को।
अमानवीयता का नया रिकार्ड बना देंगे,
उत्पीड़न के इस दौर को।

किसकी आस में बैठे हो
उम्मीद से दामन खींच बैठे हो।
चंद कदम बढ़ा कर तू आगे तो चल,
फिर स्वयं देख ले हलचल।

स्वतंत्रता की लड़ाई लड़ी थी
जो सेनानियों ने समानता के लिए।
अब जिधर देखों समानता खो गई है,
स्वतंत्रता चंद लोगों की चैरी हो गई है।
आज यह स्थिति बन गई है,
सौ करोड़ पर सौ घर की सत्ता हो गयी है।
हर पद विष वमन कर रहा है,
वर्तमान कर्तव्यो पर संयम बरत रहा है।

किसकी आस में बैठे हो
उम्मीद से दामन खींच बैठे हो।
चंद कदम बढ़ा कर तू आगे तो चल,
फिर स्वयं देख ले हलचल।

परतंत्रता के उस दौर में न था,
सैकड़ों साल बाद भी इतना जन आक्रोश।
स्वतंत्रता का बीज अंकुरित होते ही
मुरझाने सा लगा है।
मानव - मानव से टकराने लगा है,
गणतंत्र पर तंत्र बौराने लगा है।
यह स्थिति राष्ट्र व नागरिकों के लिए न अच्छी है,
पर बात तो सच्ची है।

किसकी आस में बैठे हो
उम्मीद से दामन खींच बैठे हो।
चंद कदम बढ़ा कर तू आगे तो चल,
फिर स्वयं देख ले हलचल।

आओ एक और लड़ाई सब हिल - मिल कर
समानता के लिए अमल होकर लड़ो।
स्वतंत्रता सेनानियों के चरणों में
कुछ जीवन सुमन अर्पित कर लो।
भूत से प्रेरणा लेकर
जो वर्तमान में संतुलन बनाते है।
भविष्य में एक मात्र वही पहचाने जाते हैं,
शेष भूत बन जाते हैं।

किसकी आस में बैठे हो
उम्मीद से दामन खींच बैठे हो।
चन्द कदम बढ़ा कर तू आगे तो चल,
फिर स्वयं देख ले हलचल।

— प्रकाश चन्द्र सेठ