॥ जीव और जीवन ॥ · कविता
फकीरी
फकीरी का यह उन्माद था,
सब कुछ समान था।
दरिया दिली का सोच था ऐसा,
समुद्र में समा जाये जैसा।
फकीरी अब कविता के
वास्तविक जीवन से गायब है।
संक्रीर्णता की अब हद तो देखिए,
हर जगह बोल लिये फिरता है।
मौन की कीमत तो जान नहीं पाया,
मोल के लिये फिरता है।
स्वयं को तो तोला नहीं हैं वर्षो से,
तराजू में पासंग की वकालत करता हैं।
वजन कितने दिन इस धरा पर ,
मानव का रहा भारी था।
सत्य के सहारे थमा था,
शब्द के सहारे बढ़ा था।
शब्दों को छोड़ स्वयं को बढाता फिरता है।
फिर वजन हवा में स्वयं का पाता फिरता है।
स्वयं में स्वयं को ढूँढ नहीं पाया है जौ।
वो दूसरो को मार्ग दिखाता फिरता है।
फकीरी का यह उन्माद था,
सब कुछ समान था।
दरिया दिली का सोच था ऐसा, समुद्र में समा ..........
— प्रकाश चन्द्र सेठ