॥ जीव और जीवन ॥ · ग़ज़ल
तरक्की
जब से इनने नेता गिरी की है।
तब से बरबाद जिन्दगी की है।
मिल के सब खा रहें हैं अब।
किस कदर इनने गन्दगी की है।
नाम गांधी का लेते है लेकिन।
गौंड जैसी ही दरिन्दगी की है।
कत्ल होते रहें उसूलों के।
रहनुमाओं ने बेरूखी की है।
दाग दामन पर लग रहे फिर भी।
न कभी उसकी बन्दगी की है।
दीप सद्भाव का बुझा है जब।
दिल जलाकर के रोशनी की है।
आज कल हर जगह विषमता है।
'चन्द्र' कैसी ये तरक्की की है।।
— प्रकाश चन्द्र सेठ