॥ सूक्ष्म और विस्तार ॥ · कविता

कलम और तलवार

कलम ने कहा तलवार से सुन मेरे भाई।
तेरा स्तर तो मुझसे बहुत बढ़ गया है भाई।।
मैं जहाँ थी वही रही, तू मुझसे आगे बढ़ गया है।
आखिर राज क्या है, शस्त्र शब्द पर भी भारी पढ़ गया है।।
मैं संरक्षित करती हूँ, तू संहार करता है।
मैं आत्मनिर्भर करती, हूँ तू वीरान करता है।
फिर भी तेरा स्तर तो, मुझसे बहुत बढ़ गया है भाई।
मैं जहाँ थी वहीं रही, तू मुझसे आगे बढ़ गया है भाई।।

तलवार ने कहा मुझे, मसका न लगा बहिन।
मैंने तो हरदम तुझ से, मात खाई है बहिन।।
मगर ये बात आज, समझ में न आई है।
शब्द में आज भी, शस्त्र से ज्यादा ताकत समाई है।।
मैं बढ़ा नहीं हूँ बहिन, मैं तो जहाँ था वहीं हूँ।
मैं बड़ी मुश्किल से, अपने आप को संभाले हुऐ हूँ।।
सच कहूँ तो तेरा, चरित्र गिर गया है।
तू बिक गई है तेरा, स्तर गिर गया है।।
परन्तु शब्द की यह ताकत, तूने न पहचान पई है।
शब्द ने शस्त्र को, हर दम धूल चटाई है।।
मैं बढ़ा नहीं हूँ, मैं तो जहाँ था वहीं हूँ।
मैं बड़ी मुश्किल से, अपने आप को सम्भाले हुए हूँ।।

— प्रकाश चन्द्र सेठ