॥ सूक्ष्म और विस्तार ॥ · विचार

आत्महत्या या बलिदान

"यह बात सही है की, प्रश्न में ही उत्तर होता।

यह बात भी सही है कि, प्रश्न पूरा उत्तर नहीं होता"।

यह केवल एक सद् विचार नहीं है, बल्कि आशाओं और निराशाओं के मध्य में जो व्यक्ति अपने जीवन में, असमंजस में है, उसके लिए एक प्रेरणा है। बशर्ते वह समझे और माने। दोस्तों आप यकीन नहीं मानेंगे। भारत में आपातकाल के बाद जिस तेजी से हिंदुओं में आत्महत्या का चलन बढ़ा है, कई बार तो यह सोचने पर मजबूर कर देता है कि हम एक तरफ तो अपने आप को विश्व का सबसे श्रेष्ठ और पुरानी सभ्यता कहते हैं, और हमारे धर्माचार्य आज आपको हर गली मोहल्ले में धर्म का उपदेश बोलते हुए मिल जाएंगे। बात जब संघर्ष कि आती है तो हम पानी के बुलबुले से भी कमतर निकलते हैं। जबकि इस्लाम को मानने वाले मुसलमान भाई, बहनों को देखो तो वह आज भी ना के बराबर आत्महत्या करते हैं। जबकि उनकी आर्थिक स्थिति और हिंदुओं की आर्थिक स्थिति, शैक्षिक स्थिति, शासक स्थिति, प्रशासन की स्थिति में, जमीन आसमान जैसा अंतर है। पर उनके जीवन संघर्ष के आगे हिंदू आज कि तारीख में बहुत पीछे हैं। कारण हमने बच्चों को कड़े अनुशासन पर चलाया ही नहीं है। बल्कि इसके उलट हमने बच्चों से इतनी उम्मीदें लगा रखी है कि वह उसका दबाव ही नहीं झेल पा रहे हैं, आज हमारे बच्चों पर भौतिक सफल होने का सबसे बड़ा प्रेशर है ना कि गौरव पूर्ण जीवन जीने का, जो बात अभी तक समझ में आई है तो आज के पालको के पास अपने बच्चों को देने के लिए ना समय है, ना समझ है, चंद कागज के टुकड़ों से बच्चों से आप जीवन संघर्ष कि उम्मीद नहीं कर सकते हैं, हिंदुओं की यही मानसिकता उन्हें और उनके परिवार को असमय विषाक्त की स्थिति से कई बार गुजार रही है। डॉक्टर भीमराव अंबेडकर जी का एक विचार में मिश्रित करके कहता हूं। " जो समाज या व्यक्ति एक बार किसी की गुलामी स्वीकार करले तो वह गुलाम ही मरेगा बल्कि अपनी आने वाली पीढ़ियों को भी गुलाम बना कर (दास ही होगी) जाएगा, और इसके उलट कहा था अगर वह संघर्ष करते हुए बलिदान हो जाता है तो, वह तो अमर हो ही गया बल्कि उसकी आने वाली पीढ़ियां बदला लेंगी और इतिहास में संघर्ष की मिसाल कायम करेंगी एवं मानव जीवन का उच्च आदर्श प्रस्तुत करेगी" इसलिए संघर्ष करो और अपने बच्चों को संघर्ष करना सिखाओ उन्हें समाज और राष्ट्र पर संकट आने पर, अपना बलिदान करना सिखाओ, उन्हें इतना निकम्मा और कायर मत बनाओ की आत्महत्या के अलावा कुछ और सोच भी ना सके। संसार में आत्महत्या करने वालों का नहीं बल्कि बलिदानियों की जीवन जीवटता का अमर इतिहास लिखा जाता है।

अगर इस लेख से किसी एक का भी जीवन परिवर्तित होता है तो मैं समझूंगा मेरे लिखने की सार्थकता सिद्ध हुई।

— प्रकाश चन्द्र सेठ