॥ सूक्ष्म और विस्तार ॥ · सद्विचार
सद्विचार १–१०
॥ १ ॥
पुरुष कितना भी नीच और उद्दंड क्यों ना हो,
मां की ममता और पत्नी का प्रेम,
उसे महान और महात्मा बना देता है।
॥ २ ॥
जो अपने अधिकार का सदुपयोग नहीं करते,
तो दूसरे उनका दुरूपयोग करने लगते हैं।
॥ ३ ॥
आलोचनाओं की वजह से सत्य नहीं छोड़ना चाहिए,
जो सत्य छोड़ देता है उसे ऐसा लगने लगता है,
कि मैंने सत्य छोड़ दिया तो सबने सत्य छोड़ दिया।
॥ ४ ॥
बुद्धि विवेक से चलने वाला,
व्यक्ति, अजर अमर हो जाता है।
॥ ५ ॥
मूर्ख ही संसार में राज्य करते हैं,
और आश्चर्य तो यह है कि मूर्ख,
को मूर्ख - मूर्ख ही बनाते हैं।
॥ ६ ॥
जिसका जीवन व्यथा बन गया हो,
वह कभी किसी का,
कथा बनता हुआ नहीं देख सकता।
॥ ७ ॥
ईश्वर के बाद अगर कोई शगुन का स्वरूप है,
इस धरा पर तो वह एकमात्र कवि है जो,
समाज में वर्षों से जमे हुए भय को शब्द की,
एक चिंगारी से ज्वाला बनाकर राख कर देता है।
॥ ८ ॥
संसार में सबसे अधिक सम्मान,
उस व्यक्ति को भी मिल सकता है,
जो सबसे अधिक विपत्ति ग्रस्त रहा हो,
संयमपूर्ण जीवन जिया हो,
एवं लक्ष्य से न भटका हो।
॥ ९ ॥
महान आत्माएं,
मृत्यु लोक से,
गुजर जाती हैं,
विषय वासनाएं,
उन्हें प्रभावित,
नहीं कर पाती है।
॥ १० ॥
हंसना मानव जीवन की,
परम औषधि है,
पर दूसरों पर जो हंसते हैं,
बाद में रोते भी वही है।
— प्रकाश चन्द्र सेठ