॥ सूक्ष्म और विस्तार ॥ · भूमिका

परादृष्टि ज्ञान (तत्व ज्ञान) — भूमिका

पहले एक परादृष्टि ज्ञान का सद्विचार हो जाए

"तत्वों की अनुभूति बड़ी विलक्षण होती।

जिस तत्व से कीर्ति बढ़ती।

उसी से कलंकित होती"

दोस्तों आप किसी भी क्षेत्र में जाएंगे संसार में आप देखेंगे कि आपकी इज्जत दिन-प्रतिदिन बढ़ रही है। पर आप विश्वास माने या न माने एक निश्चित समय के बाद घटने भी लगती है। बस्या। मनुष्य यहीं भूल कर जाता है। और ज़िद कर बैठता है। इसी तरह से किसी भी प्रणाली में आप जाएंगे तो आप देखेंगे कि शासन प्रणालियों कि अगर हम चर्चा और तुलना करें तो आप देखेंगे एक निश्चित समय के बाद उनके खिलाफ जनमानस में बहुत ही ज्यादा जनाक्रोश उभर आता है और फिर इतिहास के पन्नों में हम उनका एक पाठ पढ़ते हैं। मानव सृष्टि जब से बनी है तब से लेकर अब तक नानाभाँति की प्रणालियां आपको मिल जाएगी ऐसा नहीं था कि जनता ने उन्हें कभी पसंद ही नहीं किया। कभी तो किया होगा। लेकिन जब उनमें सम्वेदना न रही। कुरीतियां बढ़ गई। और समय-समय पर समयानुकूल उनमें सुधार नहीं किया। तो ऐसी प्रणालियों को प्रजा ने इतिहास के पन्नों में समेट दिया।

"प्रजा ने हर प्रणाली नष्ट कर दी

प्रजा कभी नष्ट नहीं हुई"

आज हम देखें तो हमारे देश में दिन प्रतिदिन जन आक्रोश बढ़ता जा रहा है और सबसे बड़ी बात तो यह है आम आदमी की बात और पीड़ा कहने वाला या उसको समझने वाला कोई भी क्षेत्र नहीं बचा है। चाहे कार्यपालिका हो। न्यायपालिका हो। या फिर विधायिका स्वतंत्रता के समय संपूर्ण राष्ट्र में जितने स्वतंत्रता सेनानी नहीं होते थे। आज अकेले एक जिले में आपको उससे कई गुना ज्यादा राजनेता मिल जाएंगे। अब यह जनता की सेवा करने के लिए नहीं है। बल्कि सत्ता की मलाई चाटने के लिए राजनीति में है। आज कि राजनीति में भीड़ बढ़ रही है कारण की गुणवत्ता का ध्यान ही नहीं रखा जा रहा। "सार्वजनिक जीवन में झूठ बोलना। लिखना। बदला लेना या किसी को धोखा देना एक तरह से गू (विष्ठा) खाने के समान होता है" आज अगर आप से कहा जाए हिंदुस्तान के उस राजनेता का नाम बताइए जिसके मुख से कभी झूठ नहीं निकलता तो आप ऐसे कितने नेताओं के नाम बता सकते हैं शायद सम्पूर्ण भारत में ईकाई में भी न मिलें। कारण देश चलाने वालों के लिए ना कोई प्रशिक्षण था ना कोई अनुशासन था इसका नतीजा यह निकला कि अच्छे लोग बाहर होते गए और बुरे लोगों का जमघट वर्तमान राजनीति में होता गया। अगर यह कहा जाए कि ज्यादातर राजनेता आजकल चोर। उचक्के। गुंडे। मवाली। शौर्यहीन है। तो इसमें कहीं भी अतिशयोक्ति नहीं होगी। और उन्होंने संपूर्ण व्यवस्था में ऐसे ही लोगों को बैठा रखा है तो बात भी ग़लत नहीं है। कानून व्यवस्था का यह हाल है। जिस पुलिस और न्यायपालिका के सहारे है। वहां ज़्यादातर नियम आज भी पाषाण युग के है जबकि समय के साथ साथ अपडेट किया जाना चाहिए था। परन्तु भारत वह राष्ट्र है जिसकी न्यायपालिका में आम आदमी के हित में कोई सुधार नहीं कर सकता है। और आज की पुलिस ज्यादातर राज्य सरकारों की लठैत बन कर रह गई है।

"सत्ता पक्ष के सब ख़ून माफ़।

विपक्ष का गाली भी अपराध।

और जनता हमेशा से परेशान"

जबकि उसको संविधान की लठैत होना चाहिए था। आम आदमी के मौलिक अधिकारों की लठैत होना चाहिए था। परंतु दोनों से कट गई है और चन्द सत्तापक्ष के राजनेताओं की ही चरण वंदना करती रहतीं हैं। जबकि होना यह चाहिए था। की भ्रष्ट राजनेताओं। भ्रष्ट कार्यपालिका और भ्रष्ट न्यायपालिका के व्यक्तियों को मुंडियाते रहना चाहिए था। पर सम्पूर्ण व्यवस्था का आज यह हाल है नाम जरूर कमीनों ने प्रजातंत्र रखा है। सोच गुलामों जैसी है। पचपन साल जिस दल ने एकक्षत्र राज्य किया वह दल के प्रमुख भी यह आरोप लगाते हुए बोले जा रहे हैं कि सत्ता का दुरपयोग हो रहा है। विश्व के सबसे बड़े समाज के व्यक्ति कह रहे है। कि वर्तमान सरकार उन्हें डरा रही है। दोस्तों यह दो प्रसंग इस बात के प्रमाण है की पचपन साल सत्ता में रहने वाले को भी सरकार बदले की भावना से कार्यवाही कर सकती है। संसार के सबसे बड़े समाज के व्यक्तियों को भी सरकार डरा सकती है। तो आम आदमी के मौलिक अधिकारों की क्या सुरक्षा होगी। "क्योंकि इस प्रणाली की जो सबसे बड़ी विशेषता निकल कर आई है वह यह है कि विपक्ष में सभी को नैतिकता दिखती है। और सत्ता पक्ष में सब भूल जाते हैं" वर्तमान राजनेताओं का सबसे बड़ा दोष यह है। जो भी विपक्ष में आ जाता है दिन प्रतिदिन हर सांस केवल सत्ता पक्ष को कोसता रहता है। जब वही सत्ता में आ जाता है तो सब भूल जाता है। अगर कोई माना नियम। उपनियम अगर खराब है तो उसके बारे में कोई चर्चा नहीं करता। केवल इस देश में एक ही चीज की चर्चा होती है। "यह सरकार खराब है। किसान विरोधी। गरीबों का खून चूस रही है। अमीरों की सुनतीं है। संविधान ख़तरे में है। उद्योगपतियों की गोदी में बैठ गई है" स्वतंत्रता की भोर से आज तक के रिकॉर्ड उठाकर देख लो किसी भी दल की सरकार बनी हो विपक्ष हमेशा से ऐसे ही नारे को भौंकता रहता है कुत्तों की तरह। इन नारों वालों को कौन समझाए आज डिजिटल जमाने में सोच भी डिजिटल होनी चाहिए। इसलिए कुछ विषय जो मेरी समझ में आए उन पर अपनी राय निस्वार्थ भाव से लिखी गई है। ज्यादातर प्रसंग सनातन धर्म और संस्कृति से लिए गए हैं। जितना मेरे पास बुद्धि विवेक है। बिना लोभ। लाभ और भय के तत्वज्ञान में लिखा है। और आपको एक बात और बता दूं यकीन हो या ना हो सभी विचार विज्ञान की प्रयोगशाला में भी सही निकलेंगें। यानी आधुनिक संसार की किसी भी प्रयोगशाला में कोई भी वैज्ञानिक किसी भी विचार को तत्व ज्ञान में गलत सिद्ध नहीं कर सकता है।

"ऐसा मेरा विश्वास है।

मानो या ना मानो".............. राम राम।

— प्रकाश चन्द्र सेठ