॥ सूक्ष्म और विस्तार ॥ · सद्विचार

सद्विचार १५१–१६०

॥ १५१ ॥
बहुत से व्यक्ति सच्ची बात इसलिए नहीं कहते
कि कोई मानेगा ही नहीं जबकि दूसरों की बात छोड़िए
आप स्वयं कहां मान रहे हैं पहले तो आप स्वयं
मानिए और कहिए फिर दूसरों पर ऊंगली उठाईए।

॥ १५२ ॥
राजा अपनी असफलता छुपाने के लिए
सफल लोगों को पद् व पुरस्कार
हमेशा से देता आया है।

॥ १५३ ॥
संतान चंदन की लकड़ी के समान होती है
ये तो मां-बाप की योग्यता पर निर्भर करता है
वो अगर चाहे तो उसे घिसे महकाये वातावरण
सुगंधित बनाए फिर ध्यान लगाए आनन्द आयेगा
आनन्द में ही परमानन्द है।

॥ १५४ ॥
चिता मुर्दा को जलाती है
चिंता जिंदा को जलाती है
चिंतन समस्त समस्याओं को
जलाकर राख कर देता है।

॥ १५५ ॥
पंचतत्व में आस्था का भाव निरंतर जारी रहे
इसके लिए नित्य सत्संग व भाव से शुद्ध
शाकाहारी भोजन की जरूरत होती है।

॥ १५६ ॥
वैभव की अति वादिता
वंश को खराब करती है
फिर खत्म करती है
घास महलों पर ही उगता है
झोपड़ी पर नहीं।

॥ १५७ ॥
समाज (राष्ट्र) को अगर चंगा करना है
तो चन्द लोगों से पंगा लेना ही पड़ेगा
वरना ये समाज को तो नंगा कर ही देंगे
सद्भाव की गंगा भी विलुप्त कर देंगे।

॥ १५८ ॥
रवि की किरणों का रहस्य
कवि के काव्य के प्रभाव का
पूर्वानुमान इंद्रियों से भी परे है।

॥ १५९ ॥
डरना बुरा नहीं है लेकिन
इतना भी मत डरिए कि स्वयं की
परछाई से भी डर लगने लगे
निर्भय होना ठीक है लेकिन
इतना निर्भय भी मत होइए कि
स्वयं का स्वयं पर नियंत्रण न रहे।

॥ १६० ॥
सादगी संयम का जीवन ठीक है
लेकिन सादगी इतनी अधिक भी नहीं
होनी चाहिए कि जीवन उत्साह हीन
हो जाए क्योंकि पेट बांध लेने से
खों नहीं भरती।

— प्रकाश चन्द्र सेठ