॥ सूक्ष्म और विस्तार ॥ · सद्विचार
सद्विचार १४१–१५०
॥ १४१ ॥
सत्य से संवाद नहीं कर पाता कोई
क्योंकि सत्य तो सत्य है संवाद के
लिए सन्देह की जरूरत है।
॥ १४२ ॥
अपने कार्य का आत्मचिंतन नित्य प्रतिदिन
करते रहना चाहिए, क्यों, वरना अहंकार का मेल
चढ़ जाएगा, और अहंकार का मेल एक दिन ही
चढ़ गया तो, एक जीवन व्यर्थ चला जाएगा।
॥ १४३ ॥
सत्य जब आता है
तो झूठ से पर्दा
स्वतः उठ जाता है।
॥ १४४ ॥
संसार में आज भी वाणी से अधिक वजन
व प्रभावशाली कोई अस्त्र शस्त्र नहीं है।
॥ १४५ ॥
शरीर की शक्ति संकल्प से व्यक्त होती है
जिसके पास जितनी अधिक दृढ़ता है
वह उतना ही अधिक वीर और महान है।
॥ १४६ ॥
जिस राज्य की शिक्षा बच्चों की जिज्ञासाओं
समस्याओं का समाधान ना कर सके तो एक
दिन उस राष्ट्र का अस्तित्व ही खत्म हो जाएगा।
॥ १४७ ॥
पुरुष का भाग्य नारी का चरित्र
पलक झपकने में जो समय लगता है
उससे एक हजार गुना कम समय में
बदल जाता है प्रयास करते रहना चाहिए।
॥ १४८ ॥
वृद्धों के आशीर्वाद से बच्चों के भविष्य बनते हैं,
परिश्रम और पुरुषार्थ से आप एक सद्चरित्र संतान,
प्राप्त नहीं कर सकते वह केवल वृद्धो एवं अपने,
पूर्वजों के आशीर्वाद (पिंडदान, पितृपक्ष कर्म)
ब्राह्मण भोज आदि से ही प्राप्त होती है।
॥ १४९ ॥
अच्छे स्वास्थ्य के लिए अग्नि जरूरी है
राष्ट्र के विकास के लिए चंद विरोधी भी जरूरी है
अग्नि नियंत्रण के बाहर है तो शरीर राख है
विरोधी मर्यादा विहीन है राष्ट्र का पतन सुनिश्चित है।
॥ १५० ॥
चरित्र ऐसा जिओ माता पिता ने जो नाम रखा है
वह नाम इतना वन्दनीय व पूज्यनीय हो जाए
हर व्यक्ति अपने घर में रखने को बेताब हो जाए।
— प्रकाश चन्द्र सेठ