॥ जीव और जीवन ॥ · कविता

अनुभूति

ज्ञानी सचराचर स्वरूप विहीन हो जाये,
दिन में तारें दिखना सुलभ हो जायें।
परंतु कीर्ति की पताका बिना त्याग व संयम के।
चिर स्थाई रख पाना दुर्लभ हो जाये।

सांसारिक विषयों में सुख की,
अनुभूति होती, सुख नहीं होता।
अनुभूति वाला माया - माया वाला भय के अधीन होता।
सांसारिक वस्तुओं में अगर सच्चा सुख होता।
पद, मद, सम्पत्ति वाला पाता,
पिंगला को चिर स्थाई होता।

मन की गति को कमान विहीन जो कर पाता।
निर्भय हो आत्म निर्भर बन जाता,
अनुभूति से मुक्ति पाता।
सच्चा सुख तो वैराग्य, ज्ञान, भक्ति, प्रेम वाला पाता।
जिनकी अनुभूति व्यक्ति प्रथम विष के समान पाता।

अयोध्या प्राणाधार के राज्य का भू आकार
प्रभाव कितने जान न पाये।
कितने राजा राम जैसा सद्भाव ला पाये,
अनुभूति का रहस्य जान न पाये।
राज्य का आकार, शक्ति, सम्पति
बढ़ने से प्रजा सच्चा सुख न पाये।
भक्ति विहीन व्यक्ति का जीवन,
संन्यास की महिमा जान न पाये।

प्रजातंत्र हो या राजतंत्र राजा राज्य का एक ही होता।
राज्य वैभव की महत्वाकांक्षा में, राष्ट्र खण्ड खण्ड होता।
तत्वो की अनुभूति भी बढ़ी विलक्षण होती।
जिस तत्व से कीर्ति बढ़ती उसी से कलंकित होती।

हम कह देने से मैं का अस्तित्व खत्म नहीं हो जाता।
मैं को बीज बना अंकुरित कर,
तब हम समुद्र समान हो जाता।
हम की अनुभूति में - मैं अहम् भाव बन जाता।
त्याग से शुरूआत कर संयम वाला सच्चा सुख पाता।

— प्रकाश चन्द्र सेठ