॥ जीव और जीवन ॥ · कविता
अंक
मित्र ने मित्र के लिए पैगाम भेजा
अंजाम से पहले आगाज भेजा।
जब तक हम में समझदारी नहीं थी
मित्रता की सीमा अथाह हमारी थी।
जब से हम मे आई है दुनियादारी
जीवन मे दरार की हुई है शुरूवारी।
पहले हम कितने निर्मल रहते थे,
एक दूसरे से मिले हुए रहते थे।
हम मे कितनी ही बातें होती थीं,
सगे संबंधियों को ना मालूम होती थी।
जब तक मित्रता विचारो की रहीं
तब तक संबंधों की गरिमा बही।
रिश्तो में धनपद जब से आया है,
मर्यादा की गलियों ने अतिक्रमण पाया है।
सुना है मुझे ढूंढते फिर रहे हो
हमेशा के लिए मिटाने को फिर रहे हो।
सीने में खंजर मारने से पहले,
एक बात मित्र मेरी मान लेना पहले।
एक बार मुझे सीने से लगा लेना,
हृदय स्वतंत्रता से पहले जैसा बना लेना।
जब से हम अलग - अलग हुए हैं,
जीवन जीना भूल काटने में लगे हुए है।
मानो या ना मानो
मैं जीवन नहीं जी सकता
अकेला बन कर नहीं रह सकता।
आओ अपनी इच्छा पूर्ण कर लो
पहले जैसे दो शब्द बोलकर अंक में भर लो।
मैं वहीं मिलूँगा
जहाँ हम अनजाने में मिले थे,
एक दूसरे के दुख सुख अपने से लगे थे।
— प्रकाश चन्द्र सेठ