॥ जीव और जीवन ॥ · कविता
आँखों की पट्टी
राजनीति आज की हो गई गंदी,
राजनेता हो गये बनारस के नंदी।
हर योजना छाया चित्र सी बनती,
उनके लिए नहीं है धन की पाबंदी।।
अब रहनुमाओं की बातें न किया करो,
सब के कार्य नंगे-गंदे से लगते हैं।
कोई गुप्तांगों को हाथों से, कोई लगोंट से,
कोई गमछे से ढके हुए है-
चरित्र सभी के वस्त्र विहीन दिखते हैं।।
जो कभी जनता के प्रतिनिधि हुआ करते थे,
सत्ता को राम की तरह प्रजा की धरोहर समझते थे।
विश्व में आज वो प्रतीक कहीं नहीं दिखता,
हे राम अब कोई मर्यादा का मीत नहीं मिलता।।
अब तो सब निधि ही निधि के बंदे हैं,
सत्ता के मद में हो गए स्वार्थी अन्धे हैं।
हर पद धृतराष्ट्र की तरह महत्वाकांक्षी हो गया है,
राज योग अब आकांक्षाओ का वट वृक्ष हो गया हैं।।
शीलता धर्म की थी उस समय गांधारी की पट्टी,
प्रज्ञाविदों ने क्यों बांध ली इस समय आँखों पर पट्टी।
खोलो इस पट्टी को सुयोधनो पर दृष्टि डाल दो,
जो भूल वर्षों पहले हुई थी उसको सुधार लो।।
— प्रकाश चन्द्र सेठ