॥ जीव और जीवन ॥ · कविता
जीवन का आधार
जीवन क्या है, सिर्फ एक भूल, करके देखो स्वयं इसका मूल्य।
जीवन में जीव का आधार जान लिया, चरित्र हो गया कमल जैसा फूल।।
जिसने की स्वीकार ने में भूल, बना जीवन उसका त्रिशूल।
स्वयं के लिये जिसने मान लिया, मानो धूल में समय शान लिया।।
दुनिया के चित्रों से, जिसका मन विचित्र हुआ।
था संशय अब तक जो, वह और मजबूत हुआ।।
भूल पर भूल जो करता गया हर नजर में गिरता गया।
फिर जिसने जितना जोर लगाया वह उतना ही धसता गया।।
अब भी अपनी भूल मान ले, दुनिया को दल - दल जान ले।
जाना हो अगर मृत्यु के उस पार आत्म ज्ञान के पतवार थाम ले।।
जीव जड़ है, जीवन सेतू चलना इनकी पहचान नहीं।
रामा दल पहुँच जाये, लंका में सेतु का बस काम यही।।
जीवन क्या नहीं कर सकता, जीव क्या नहीं बन सकता।
जीवन से जीव की राहें जान लें, जीव से जीवन का आधार माप लें।।
— प्रकाश चन्द्र सेठ