॥ जीव और जीवन ॥ · कविता
डर
अब किसको
किसका डर है।
हर सख्श लगता
अर्ध निडर है।
समय का
या समझ का
चन्द फेर है।
दिनों में लगता
अब रात सा सफर है।
कौन कहता है कि
शस्त्र राज करता है।
शब्द ही शस्त्र बनकर
अन्तिम प्रहार करता है।
यह जो सत्ता का डर
आज समाया हुआ है।
प्रमाणित करता है
कि स्वयं को
न जाना हुआ है।
— प्रकाश चन्द्र सेठ