॥ जीव और जीवन ॥ · कविता

क्रान्ति

गांधी गांधी कहना तो
सत्ता की मजबूरी है।
भगत सिंह आजाद
प्रजा में होना जरूरी है।
हमने कितनी कुर्बानी
बाद स्वतंत्रता पाई है।
माँ वालिद से पूछो
या जिसने औलाद गवाई है।

उठो राष्ट्र के नौजवानों
नया इंकलाब जरूरी हैं।
सदभाव बनाये रखने के लिये
नया खून जरूरी है।
क्रान्ति कारी परिवर्तन के लिये
क्रान्ति कदम जरूरी है।
सत्ता की निरंकुशता के लिये
शब्द का अंकुश जरूरी है।।
गांधी गांधी कहना ..........

— प्रकाश चन्द्र सेठ