॥ सूक्ष्म और विस्तार ॥ · सद्विचार

सद्विचार ३१–४०

॥ ३१ ॥
सुख की चाह ही,
दुख का मूल (बीज) है।

॥ ३२ ॥
स्वयं का शरीर जब विष्ठा में,
सना हुआ हो, तो, दूसरे के दामन,
का कीचड़ नहीं देखना चाहिए।

॥ ३३ ॥
धर्म आगे चलता है कर्म पीछे चलता है,
व्यक्ति दोनों के बीच में चलता है,
धर्म का फल दिख जाता है,
कर्म का फल दिखाई नहीं देता है,
इसे सिर्फ महसूस किया जा सकता है।

॥ ३४ ॥
व्यक्ति अपना हर शब्द अंतिम,
शब्द की तरह बोले तो फिर,
संसार की समस्त शक्तियां मिलकर,
भी, उसे नहीं बदल सकती।

॥ ३५ ॥
अपने से अधिक शारीरिक बल वाले से टकराओगे,
बहुत जल्द चित्त हो (हार) जाओगे,
अपने से अधिक बुद्धिमान से टकराओगे,
बहुत जल्दी आर्थिक हानि उठाओगे,
अपने से अधिक चिंतन करने वाले से टकराओगे,
असमय मय वंश के मारे जाओगे।

॥ ३६ ॥
सैकड़ों शारीरिक बलों के मुकाबले,
एक मानसिक बल वाला श्रेष्ठ है,
असंख्य शारीरिक बल धन करोड़ो अरबों,
मानसिक बल वालो के मुकाबले,
एक चिंतन करने वाला श्रेष्ठ है।

॥ ३७ ॥
किसी भी समस्या को जब तक,
स्वयं की देन न समझोगे तब तक,
उसका स्थाई समाधान नहीं खोज सकते।

॥ ३८ ॥
संसार की ऐसी कोई भी समस्या नहीं,
जिसका ध्यान में समाधान ना हो।

॥ ३९ ॥
चरित्रहीन राजा अपना वर्चस्व,
प्रजा पर सजा से बनाता है,
चरित्रवान राजा अपना वर्चस्व,
प्रजा पर न्याय से बनाते है।

॥ ४० ॥
राष्ट्र के लोगों को जागरूक व आत्मनिर्भर,
बनाने के लिए एक व्यक्ति प्रयास तो,
कर सकता है, मगर सफलता तभी,
मिलेगी जब सभी साथ देंगे।

— प्रकाश चन्द्र सेठ