॥ सूक्ष्म और विस्तार ॥ · कविता

राजनैतिक कला

राजनैतिक दलों को क्या खूब आती है कला,
एक ही व्यक्ति को आरक्षण का बार-बार लाभ मिला,
होता अगर अंकुश एक बार से अधिक पर भला,
तो आरक्षण का हर चुनाव में यूं न चलता सिलसिला,
बताओ अब इस राष्ट्र का कैसे हो भला ----------।

राष्ट्र जब धर्मनिरपेक्ष था, तो धर्म से आरक्षण क्यों मिला,
बहु धर्मी, विविध संस्कृति में, एक ही धर्म वालों का क्यों भला,
मटकी इतनी ऊंची, शिवजी पर इतनी तेज धार,
कहने वालों ने भी मुंह सिला,
ना ही अभी तक किसी राजनैतिक, दल की तरफ से जवाब मिला,
बताओ अब इस राष्ट्र का कैसे हो भला ----------।

क्या स्वतंत्रता में, समस्त धर्मों वालों ने, कुर्बानी नहीं दी भला,
फिर एक ही धर्म वालों को, बार-बार आरक्षण क्यों मिला,
अब तो बन गया सत्ता प्राप्त, करने का ये सिलसिला,
जब आरक्षण में भी आरक्षण मिला,
बताओ अब इस राष्ट्र का कैसे हो भला ----------।

धर्म विहीन राजनीति भी, होती है कभी भला,
ये हृदय की नहीं, मुंह की है कपट कला,
ये राजनीति नहीं, धर्म नीति नहीं, ये है द्वंद की कला,
सत्ता और विपक्ष ने प्रजा को, खूब ठगा, और आपस में मिला,
बताओ अब इस राष्ट्र का कैसे हो भला ----------।

छोड़ो अब ये बेवकूफ बनाने की कला,
कई नौजवान काल के ग्रास, बन गए इस व्यवस्था में भला,
हर मुल्क का व्यक्ति, तरक्की की राह पर चला,
मगर अपने यहां हर कोई, पिछड़ा बनने पर तुला,
बताओ अब इस राष्ट्र का कैसे हो भला ----------।

हमें प्रतिभाओं को, परखने की नहीं आती कला,
इसलिए अभी जारी है, पलायन का सिलसिला,
रोको इस व्यवस्था को, राष्ट्र प्रतिभा विहीन हो चला,
क्या फिर राष्ट्र, साम्प्रदायिकता की ओर चला,
बताओ अब इस राष्ट्र का कैसे हो भला ----------।

— प्रकाश चन्द्र सेठ