॥ सूक्ष्म और विस्तार ॥ · विचार
सेफ्टी फीचर्स
यंत्र को सुचारु रूप से चलाने के लिए जितने अच्छे सुरक्षा फीचर होंगे उतने ही अच्छी श्रेणी में यंत्र आएंगे। इसी तरह से कोई भी प्रणाली आम आदमी को जितने अच्छे, यानि मौलिक अधिकार जीवन जीने के स्पष्ट और पारदर्शी भेदभाव रहित नियम होंगे वह राष्ट्र उतनी ही तेजी से प्रगति के पथ पर आगे बढ़ता रहेगा। ज्यादातर राष्ट्र अपने यहां आम आदमी को मौलिक अधिकार तो देते हैं घोषणा करते हैं पर हकीकत उनकी कहीं नहीं दिखती, और उसके उलट वह अपने लिए देखने दिखाने को तो नाम मात्र के नियम बनाते हैं पर उनकी आड़ में ही मानवता को चाहे जब तार - तार कर देते हैं। आज ज्यादातर प्रणालियों को संसार में अपने मनमर्जी की व्यवस्था करने में लगे हुए हैं, और खासकर जहां - जहां प्रजातंत्र है वहां पर सभी विभागों का यह हाल है कि "जो जिस विभाग में गया उसने उस विभाग को अपने बाप की जागीर समझ लिया और कई तो यह सिद्ध करने में लगे हुए हैं की अब्बा ने अम्मी की मै से मेरे लिए काड कर विभाग दिया है, मैं जो चाहूं, जैसे चाहूं वो व्याख्या करूं मेरी मर्जी" नाम जरूर प्रजातंत्र रखा है।
१. न्यायपालिका : ज्यादातर राष्ट्र में न्यायपालिका पूरी तरह से कार्य पालिका पर आश्रित है, कार्यपालिका अगर कोई झूठा केस बना कर भेज दे इतने में ही आपको दस बीस साल तारीख करने पड़ जायेगी। न के बराबर न्यायाधीश मानते हैं कि यह समाज और राष्ट्र की धरोहर है गवाह और तारीख इनके सुरक्षा फीचर होते है।
२. कार्यपालिका : कार्यपालिका के कर्मचारी हमेशा सत्ता पक्ष के रंग में रंगे रहते हैं और जनता हमेशा परेशान जब भी इन्हें विपक्ष को या किसी व्यक्ति को परेशान करना हो, मुखबिर की सूचना पर आधारित है, दो चार केस फर्जी बना दिए जातें हैं।
३. विधायिका : विधायिका में भी सैफ्टी फिचर्स देखने को मिलते है पर सबसे ज्यादा उपयोग और दूरूपयोग भी इसी का होता है, यह एक नियम है मंत्रिमंडल का फैसला, जबकि हम और आपको अच्छी तरह से पता है कि क्षेत्रीय क्षेत्र के जो क्षत्रप होते हैं उनके आगे कई मंत्रियों को चूतड़ों को टेकने तक को कुर्सी भी नहीं मिलती है।
४. पत्रकारिता : यानी मीडिया जो, आज भी इस मानसिकता से गुजर रहा है कि मैं अगर चाहूं तो पत्थर को भी भगवान बना दूँ, मैं अगर चाहूं तो भगवान को पत्थर सिद्ध कर दूँ, यह किसी के खिलाफ कुछ भी छाप देते हैं और लिख देते हैं नीचे या ऊपर कॉर्नर पर सूत्रों के हवाले से।
— प्रकाश चन्द्र सेठ