॥ सूक्ष्म और विस्तार ॥ · विचार

वैश्य

मैं वह वैश्य हूं जिसकी चतुराई का आज तक कोई
भी आदि और अंत नहीं खोज पाया है- वह भी नहीं
जिन्होंने जन्म बदल बदल कर हाड़ों के ढेर पहाड़ों जैसे
लगा दिए वह भी मेरा आज तक आदि और अंत नहीं
खोज पाए- हाँ मैं इतना चतुर हूं जैसे वैश्य और वैश्यों में
जैसे मैं हूं, हाँ मैंने ही जिसे जना दिया वो जान ज़रूर
गया ये बात अलग है मुझे कोई आज तक जान नहीं
पाया।

— प्रकाश चन्द्र सेठ