॥ सूक्ष्म और विस्तार ॥ · विचार

अध्यात्म

अध्यात्म की जब शिक्षा शुरू होती है
तो पहला अध्याय है हर अच्छाई और बुराई
मुझसे शुरू है मैं ही उत्पन्न करने वाला हूं
मैं ही नष्ट करने वाला हूं ये सब मेरे चरित्र
पर निर्भर करता है स्वयं का चरित्र इतना
बढ़ाओ कि स्वयं से ही संसार उत्पन्न हुआ है
समस्त ब्रह्मांड उत्पन्न हुआ है और चल अचल का
मैं ही स्वामी हूं मुझसे कुछ भी परे नहीं है ऐसा
समस्त भूलोक को लगने लगे कह देना मात्र ही
पर्याप्त नहीं है समस्त संसार प्रभावित भी हो जाए।

— प्रकाश चन्द्र सेठ