॥ सूक्ष्म और विस्तार ॥ · सद्विचार

सद्विचार १२१–१३०

॥ १२१ ॥
सच्चाई हो या बुराई किसी भी युग में
मूल (बीज) सहित नष्ट नहीं होती इसे
सिर्फ परिवर्तित किया जा सकता है।

॥ १२२ ॥
नीच व्यक्ति महान व्यक्ति के मुकाबले
बातें तो बहुत अच्छी करते हैं लेकिन जो कहते हैं
उस पर अमल नहीं करते हैं महान जो कहते हैं
उस पर अमल करते हैं यही वजह है कि
महान अच्छा नहीं सच्चा कहते हैं।

॥ १२३ ॥
मां की ममता चाहते हो तो मन निर्मल
रखो बल निर्बल रखो फिर मां के आशीर्वाद से
ब्रज का प्रहार भी फूल सा एहसास कराएगा।

॥ १२४ ॥
मदद से आत्मनिर्भर होने वाला व्यक्ति मदद
का ही मोहताज हो जाता है, मोहताज व्यक्ति को
भिखारी कहते हैं, भिखारी जीवन में संपन्न तो
बन सकता है, स्वाभिमानी नहीं, इसलिए राष्ट्र के
नागरिकों को स्वाभिमानी बनाओ भिखारी नहीं,
समस्त संसार को ज्ञान का दान करने वाला आज
स्वयं भिखारी बन गया है, विश्व का गुरु फिर
समस्याएं क्यों।

॥ १२५ ॥
मनुष्य जिस योनि से पैदा हुआ उस योनि को
ही भोग विलास मनोरंजन की वस्तु समझ बैठा
जो नारी कभी आस्था की मूर्ति हुआ करती थी
आज उसी को वासना की पूर्ति का साधन समझा
जा रहा है जिस योनि ने अपना स्वरूप – कुरूप
करके व्यक्ति (स्त्री पुरुष) को स्वयं आधार
बनकर अस्तित्व (स्तंभ) दिया आज वही व्यक्ति
उस योनि को देखता है तो उसका अस्तित्व स्वयं
का आधार नष्ट करने के लिए दौड़ता है
ऐसे नर- नर नहीं नर पिशाच है।

॥ १२६ ॥
मनुष्य का जीवन
दुआ से घटता है
बद्दुआ से बढ़ता है।

॥ १२७ ॥
स्वयं का पेट भरने के लिए
किसी जीव जंतु का पेट चीर कर
भोजन करना मानवता नहीं है।

॥ १२८ ॥
मांस मदिरा का सेवन करने वाला
व्यक्ति सद्कार्य एकाग्रचित्त होकर
नहीं कर सकता है।

॥ १२९ ॥
अन्न का भोजन करने वाले के पास फसल के
अनुसार भाव आते हैं मांस मदिरा का भोजन
करने वाले के पास मांस मदिरा (जीव जंतु) के
भाव आते हैं, फल का सेवन करने वाले के पास
फूल के अनुसार भाव आते हैं जो जिस उत्साह
से भोजन करता है, उसके पास उसी अनुसार
विश्वास उत्पन्न होता है।

॥ १३० ॥
मनुष्य का पैदा होना सत्य है,
मनुष्य का मरना सत्य है,
सत्य से उत्पन्न हुआ है,
सत्य ही नष्ट करेगा जब तुम्हें,
सत्य छोड़ने वाला नहीं है,
फिर तुमने क्यों सत्य छोड़ दिया।

— प्रकाश चन्द्र सेठ