॥ जीव और जीवन ॥ · कविता

प्रमाद

अनर्थ को अर्थ समझ बैठे लोग,
भय से भयभीत हैं सभी,
आज समस्याओं से दो चार हैं सभी,
मुक्ति चाहते हैं सभी,
परन्तु जानने के लिये किसी के पास
नहीं है समय अभी,
हर चाहत बिना जाने
कभी पूरी नहीं होती न होगी कभी,

समस्यायें जीवन में बुरी नहीं होती,
लिया हो समझ से कभी,
समस्या विहीन जीवन कैसा
जैसा बस्त्र विहीन हो गये सभी,
समस्या मन की देन है या बुद्धि की
कितने जान पाए अभी,
समाधान का बीज समझ जिसने लिया,
बना जीवन परमार्थ तभी,

जब तक लड़ाई स्वयं अपनी तुम न लड़ोंगे
न सुधरेगी स्थिति कभी,
चुनौती से जिया जीवन जिसने
मात खाये उससे जमाने में सभी,
कहे 'दिवाकर' भानू से भस्मासुर बन गये आज सभी
करते 'प्रमाद' सभी
करले जीवन परमार्थ में प्रयोग अभी
बन जायेगा समय के अभाव में कभी,

— प्रकाश चन्द्र सेठ